Pages

Sep 10, 2012

Maine Shanti Nahi Jani Hai

मैंने शांति नहीं जानी है
मैंने   शांति  नहीं  जानी  है
त्रुटी  कुछ  है  मेरे  अन्दर  भी
त्रुटी  कुछ  है  मेरे  बाहर  भी
दोनों  को  त्रुटी  हीन  बनाने  की  मैंने  मन  में  ठानी  है
मैंने  शांति  नहीं  मानी  है

आयु  बिता  दी  यत्नों  में  लग
उसी  जगह  मैं, उसी  जगह  लग
कभी  कभी  सोचा  करता  अब, क्या  मैंने  की  नादानी  है
मैंने  शांति  नहीं  मानी  है

पर  निराश  होऊं  किस  कारण
क्या  पर्याप्त  नहीं  आश्वासन
दुनिया  से  मानी , अपने  से  मैंने  हार  नहीं  मानी  है
मैंने  शांति  नहीं  मानी  है

-- हरिवंश राय बच्चन